दिनांक 23/01/2024 मंगलवार को भारत रक्षा मंच जयपुर प़ान्त व्दारा महान राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 127वीं जयंती 50-सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र बाइस गोदाम जयपुर में प़ान्त अध्यक्ष आर पी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम क्षेत्र संगठन प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष अग्रवाल, प़ान्त संरक्षक नटवरलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मूर्ति मीना ने शिवाजी महाराज, भारत माता एवं नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प़ारम्भ हुआ। भारत रक्षामंच के प़ान्त संगठन मंत्री रमेश चंद्र जाजोरिया व्दारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया उसके उपरांत लक्ष्मी नारायण शर्मा ने भारत रक्षामंच के गठन, उद्देश्य, कार्य एवं कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
प़ान्त अध्यक्ष आर पी शर्मा ने आए सभी पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नेता जी को महान देश भक्त बताया, संरक्षक नटवरलाल शर्मा ने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं में जोश भरा भारत रक्षामंच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किये, भारत रक्षामंच जयपुर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मूर्ति मीना ने भी महिला को देश हित में कार्य करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष श्री मानसिंह राठौड़, प़ान्त मीडिया प्रमुख किशन जी शर्मा,राष्ट्रीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ तरुण रिषी जायसवाल, प़ान्त मंत्री राजसिंह गोपालिया, श्रीमती मीना जैन,वीरेंद्र कौल, महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, संतोष भारी, कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नादेरिया, संगठन मंत्री सम्पतराम वैरवा, महानगर मंत्री पी सी जोशी, प़काश मेडतवाल, प़ान्त महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ऊषा जैन, ममता शर्मा, रेखा तिवारी, उर्मिला सिंह, मंजू शर्मा शर्मा भरतपुर, बरखा रमन ,मंत्री उर्मिला जांगिड़,महानगर महामंत्री श्वेता गौतम, उपाध्यक्ष उषा पारिक, पश्चिम जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अंजू महेश्वरी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच जयपुर प़ान्त युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ राज शर्मा, एवं लक्ष्मण सिंह को प़ान्त उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम संचालन भारत रक्षामंच प़ान्त महामंत्री श्री भौमाराम टाटीवाल ने किया महानगर अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एवं कार्यक्रम सम्पन्न की घोषणा की।
—————————————————————————————————
भारत रक्षामंच जिला पश्चिम जयपुर महिला प्रकोष्ठ व्दारा अध्यक्ष श्रीमती अंजू महेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सनातन धर्म के प़चार प़सार एवं भारत रक्षामंच के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने हेतु सम्पर्क अभियान चलाया गया।
Leave A Comment