राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, वृन्दावन (15 – 16 सितम्बर 2024)

भारत रक्षा मंच
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, वृन्दावन (15 – 16 सितम्बर 2024)

सूचना पत्र क्र. 1

27 जून 2024

आदरणीय सहयोगी,
सादर प्रणाम

आशा है आप स्वस्थ एवं सकुशल होंगे।
आपको भारत रक्षा मंच के 15 वे स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनायें।

दिनांक 19 जून 2024 को मेरे द्वारा भेजा गया राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग का वृत्त आपको प्राप्त हुआ ही होगा और आपने पढ़ भी लिया होगा।
इसी वृत्त में अपनी अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तिथियों की सूचना भी मैंने आपको भेजी थी।
अपनी अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वृन्दावन, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 सितम्बर 2024 को होगी।

बैठक का विवरण

स्थान: हरिनिकुंज आश्रम, हरिनिकुंज चौराहा, वृन्दावन
तिथी: 15 – 16 सितम्बर 2024
अपेक्षित अधिकारी:
– राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष
– सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
– राष्ट्रीय महामंत्री
– राष्ट्रीय संगठन मंत्री
– सभी राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र संगठन प्रमुख
– राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
– राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
– सभी प्रकोष्ठों के संगठन मंत्री या अध्यक्ष (कोई एक)
– सभी प्रांत अध्यक्ष
– सभी प्रांत महामंत्री
– सभी प्रांत संगठन मंत्री
– सभी प्रांतों के राजधानी केंद्र के अध्यक्ष, महामंत्री और संगठन मंत्री
– सभी प्रान्तों के प्रकोष्ठ प्रमुख
(प्रत्येक प्रान्त में से 10 से 11 प्रतिनिधी)

सभी प्रांत अध्यक्ष, महामंत्री संगठन मंत्री और क्षेत्र संगठन प्रमुख प्रतिनिधी सूची 7 जुलाई 2024 तक मुझे भेजे जिसमे प्रतिनिधी का नाम, दायित्व और मोबाईल क्रमांक अवश्य हो।

वृन्दावन के लिये ट्रेन से आनेवाले प्रतिनिधी मथुरा उतरकर बस या ऑटो से आ सकते है। रेलवे के मथुरा जंक्शन स्टेशन का कोड MTJ है।
सबसे नजदीकी हवाई अड्डा नई दिल्ली है जहाँ से ट्रेन, बस या टैक्सी से वृन्दावन आ सकते है।
उत्तर प्रदेश और आस पड़ोस के राज्यों से वृन्दावन के लिए बसें भी चलती है।

मथुरा से वृन्दावन की दूरी 17 किलोमीटर है जिसे पार करने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है।

नई दिल्ली हवाई अड्डे से वृन्दावन की दूरी 150 किलोमीटर की है जिसे तय करने में 3 घंटे लगते है।

बैठक स्थान पर निवास एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी।
बैठक स्थल से श्री बाँके बिहारीजी का मंदिर केवल 7 से 8 मिनट की पैदल दूरी पर है।

मथुरा और वृन्दावन में विशेष रूप से अपने मोबाईल फोन, चश्मा आदि वस्तुओं का ध्यान रखे। वहाँ के बंदर पहना हुआ चश्मा या बाहर दिखाई देने वाला मोबाईल फोन छीन लेते है, चाहे आप पैदल चल रहे हो या ऑटो या रिक्शा में हो। उस बंदर की फ्रूटी देने पर ही वे आपकी वस्तु लौटते है।

बाकी सब ठीक।
आपके उत्तर की प्रतीक्षा में……

आपका सहयोगी,
प्रशांत कोतवाल
राष्ट्रीय संगठन मंत्री
भारत रक्षा मंच
9967840996/8369627278

Tags: No tags

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *