


भारत रक्षा मंच द्वारा गुजरात प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27,28 मई 2023 का आयोजन किया गया है जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश (सभी जिलों) के कार्यकर्ता उपस्थित होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित कर संगठन के कार्य को विस्तार देना है। वर्तमान समय में भारत रक्षा मंच का काम देश के सभी प्रांतों में है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सूर्यकांत केलकर, महिला प्रमुख श्रीमती बीना गोगरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रशांत कोतवाल, मंच से जुड़े हुए कई साधू सन्यासियों, गुजरात प्रान्त के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री श्री भगवान झा, इलेवन ठाकर सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया कुल उपस्थित लगभग तीन सौ के आसपास रहने की संभावना है।
Leave A Comment