भारत रक्षा मंच “सावरकर भवन” क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

भारत रक्षा मंच के क्षेत्रीय कार्यालय सावरकर भवन का भोपाल में उद्घाटन मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी के द्वारा हुआ। इस अवसर पर भारत रक्षा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री रघुनंदन शर्मा जी, भारत रक्षा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री आलोक संजर जी, पूर्व स्थानीय विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह जी, मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा जी एवं श्रीमती सोनम निमाना जी,भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री श्री हरेन्द्र सिंह जी व लगभग 220 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

भारत रक्षा मंच ने 27 जून को देश भर के प्रमुख केंद्रों पर मनाया अपना 14 वाँ स्थापना दिवस

स्थापना दिवस कार्यक्रम दिल्ली 27 जून 2023

भारत रक्षा मंच की स्थापना 27 जून 2010 को भोपाल में आयोजित एक सेमिनार “बंगलादेशी घुसपैठ की समस्या और समाधान” के बाद में हुई थी। आज यह संगठन पूरे देश भर में फैला हुआ है और अच्छा कार्य कर रही है।

27 जून 2023 को दिल्ली सहित देश भर के सभी प्रमुख केंद्रों पर भारत रक्षा मंच द्वारा 14 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

27-28 मई 2023 गुजरात प्रदेश अभ्यास वर्ग “सूरत” शहर में आयोजित किया गया है।

भारत रक्षा मंच द्वारा गुजरात प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27,28 मई 2023 का आयोजन किया गया है जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश (सभी जिलों) के कार्यकर्ता उपस्थित होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित कर संगठन के कार्य को विस्तार देना है। वर्तमान समय में भारत रक्षा मंच का काम देश के सभी प्रांतों में है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सूर्यकांत केलकर, महिला प्रमुख श्रीमती बीना गोगरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रशांत कोतवाल, मंच से जुड़े हुए कई साधू सन्यासियों, गुजरात प्रान्त के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री श्री भगवान झा, इलेवन ठाकर सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया कुल उपस्थित लगभग तीन सौ के आसपास रहने की संभावना है।

भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर एक सप्ताह के नेपाल प्रवास पर।

भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी नेपाल के प्रमुख राजनीतिज्ञों से मुलाकात करते हुए।

भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी एक सप्ताह के लिए नेपाल प्रवास पर है इस दौरान नेपाल के कई राजनेताओं से उनकी मुलाकात होगी और भारत और नेपाल दोनों देशों में मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को और मजबूत करने के लिए प्रयास होंगे। श्री सूर्यकांत केलकर “नेपाल रक्षा मंच” जो भारत रक्षा मंच का ही हिस्सा है उसकी बैठक को भी नेपाल की राजधानी काठमांडू में सम्बोधित करेंगे।

भारत रक्षा मंच राजस्थान प्रदेश ने मनाया धूमधाम से हिंदू नववर्ष …!!

भारत रक्षा मंच राजस्थान प्रदेश के द्वारा 22 मार्च 2023 को जयपुर में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर धूमधाम से हिन्दू नववर्ष का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में जयपुर के गणमान्य नागरिक एवं भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम लक्ष्मी नारायण शर्मा जी एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। सफल कार्यक्रम के आयोजन हेतु राजस्थान प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई।

भारत रक्षा मंच की राष्ट्रीय संगठन समिति बैठक जयपुर में दिनाँक 7,8 अप्रैल 2023 को होगी।

भारत रक्षा मंच की राष्ट्रीय संगठन समिति की बैठक आगामी दिनाँक 7,8 अप्रैल 2023 को गुलाबी शहर जयपुर राजस्थान में होगी और अगले दिन अर्थात 9 अप्रैल 2023 को राजस्थान प्रदेश की स्मारिका का भी बिमोचन किया जायेगा। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण जटिया जी, भारत रक्षा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रघुनंदन शर्मा जी, मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रो प्रशांत कोतवाल जी, मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी, श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दो दिन चलने वाली इस बैठक में बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा होगी। दो दिवसीय इस बैठक सिर्फ अपेक्षित कार्यकर्ता ही भाग ले सकेंगें। बैठक स्थल या इस बैठक से सम्बंधित जानकारी के लिए लक्ष्मी नारायण शर्मा जी से सम्पर्क कर सकते है।

भारत रक्षा मंच के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय स्मृति मन्दिर नागपुर में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग का प्रस्ताव रखते हुए- आशुतोष कुमार

जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर प्रस्ताव

भारत रक्षा मंच का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन 23,24 एवं 25 सितम्बर 2022 को संघ मुख्यालय नागपुर स्थित “स्मृति मंदिर परिसर” में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की कुछ झलक

PIL के लिए प्रसिद्ध श्री अश्विनी उपाध्याय जी एवं सूर्यकांत केलकर जी चर्चा करते हुए।
शोभा यात्रा
भा.र.म. के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक आचार्य जी
भारत रक्षा मंच के संवाद प्रमुख- आशुतोष कुमार
श्री सोटाय जी और श्री धनन्जय जी
भोपाल टोली के कार्यकर्ता अशोक पाटिल जी, विजय तिवारी जी और जैन साहब
कार्यकर्ताओ का आपसी परिचय
शोभा यात्रा
श्री अश्विन उपाध्याय जी अधिवेशन में अपनी बात रखते हुए
शोभा यात्रा
अधिवेशन सत्र
डॉ पी के सिंघल जी स्मृति मंदिर में